महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया
ग्वालियर दिनांक 03.08.2009- वार्ड क्र. 31 के अन्तर्गत तेज सिंह कॉम्पलेक्स स्थित पार्क में गत दिवस महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अविनाश दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों से आवहान किया है, हम सब को एक वृक्ष आवश्यक रूप से रोपण कर उसकी देखभाल अपने पुत्र की भॉति करना चाहिये।
इस अवसर पर भा.ज.पा. मण्डल महामंत्री संजय वैश्य, क्षेत्रीय नगरीय मुकेश भारद्वाज, इनायत खान, महेन्द्र सिंह लोहिया, ओ.पी. गुप्ता, मुबारक खान आदि नागरिकगण उपस्थित रहे। क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद द्वारा कराये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी