रविवार, 30 अगस्त 2009

डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई

डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई

ग्वालियर 29 अगस्त 09। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सूचना सहायक डॉ. बी एन. सिंह को कार्यालयीन अधिकारी व कर्मचारियों ने आज भावभीनी विदाई दी। श्री सिंह यहां से जिला जनसंपर्क कार्यालय अलीराजपुर के लिये स्थानान्तरित हुए हैं। विदाई समारोह में संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री सुभाष चन्द्र अरोड़ा, उप संचालक श्री जी एस. मौर्य सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री देवश्री माली मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने डॉ. बी एन. सिंह के उज्ज्वल भविष्य तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी