शनिवार, 1 अगस्त 2009

सेवा निवृत्ति पर कोषालय अधिकारी पी पी. श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई

सेवा निवृत्ति पर कोषालय अधिकारी पी पी. श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई

मोतीमहल स्थित शासकीय कोषालय में पदस्थ कोषालय अधिकारी श्री पी पी. श्रीवास्तव आज सेवा निवृत्त हो गये। इस अवसर पर उन्हें कोषालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में कोषालय अधिकारी श्री अविनाश तलेगांवकर, अतिरिकत कोषालय अधिकारी श्री रघुनाथ सिंह चौहान, सहायक कोषालय अधिकारी श्री आर बी. श्रीवास्तव, श्री मजूमदार, श्री पी के. सक्सेना, श्री विजय कांबले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे। विदा ले रहे सेवानिवृत्त कोषालय अधिकारी श्री पी पी. श्रीवास्तव को कार्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी