अवैध अतिक्रमण हटाया गया
ग्वालियर दिनांक 29.08.2009- मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि जनकगंज हास्पीटल, जीवाजीगंज, बाड़ा से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये। हजीरा चौक पर लगे हाथ ठेले वालों को हटवाया गया और हॉकर्स जोन में लगवाये गये और सामान जप्त किया गया।
सिटीसेन्टर, गांधी रोड, स्टेशन बजरिया, पड़ाव, फूलबाग, गुरूद्वारा, मोतीमहल क्षेत्र से अवैध रूप से लगे बैनर व झण्डीओं को हटवाया गया।
हरिगोविंदपुरम से बीमार गाय को पकड़कर ऐनीमल क्योर में दाखिल करवाया गया। शास्त्री नगर, कमेटी हॉल से शिकायत के आधार पर आवारा गया, श्रीकृष्ण कॉलोनी हैदरगंज व सी ब्लॉक से आवारा मवेशी 22 को पकड़वाकर झांसी रोड खिड़क में दाखिल करवाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी