विभिन्न स्थानों से बैनर एवं झण्डी निकाली गयी
ग्वालियर दिनांक 24.08.2009- मदाखलत दस्ते द्वारा आज अभिमन्यू तिवारी 26 दर्पण कॉलोनी द्वारा मैन रोड पर अवैध रूप से रैम्प बना लिया गया था एवं करूणा एन्क्लेब सिटी सेंटर में श्रीमती रेखा मिश्रा द्वारा मैन रोड पर अवैध रूप से रैम्प व जाली लगाकर अतिक्रमण कर लिया था जिसे स्थल पर जाकर तुडवाया गया । दोनों कार्यवाही क्षेत्र क्र. 6 के उपयंत्री ए.पी .एस तोमर की निषानदेही में हुई ।
माधव नगर, चेतकपुरी, बसंत विहार, मुरार, बारादरी, ठाटीपुर, सिटी सेंटर से 25 आवारा मवेषी पकडकर झांसी रोड खिडक में दाखिल करवाए गये, एवं 15 मवेषी लाल टिपारा गऊषाला में झांसी रोड खिडक में भिजवाऐ गये।
ए.जी. ऑफिस रोड, महल रोड, कटोरा ताल रोड, मांडरे की माता रोड, आम खो, कम्पू बाडा, सराफा, पाटनकर बाजार, फालका बाजार, षिन्दे की छावनी, फूलबाग आदि क्षेत्रों से झण्डी बैनर निकाले गये एवं विघुत पोलो से कियोक्स निकलवाए गये।
आज की कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक राधेष्याम षर्मा, सुघर सिंह, आजाद खां, एवं समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी