मदाखलत दस्ते द्वारा कई स्थानों से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 27.08.2009- निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसानुसार मदाखलत दस्ते द्वारा आज कम्पू रोड पर खडे ठेले वालों को हॉकर्स जोन भिजवाया गया। रॉक्सी रोड, माधोगंज चौराहा कलेक्ट्रेट रोड, आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गये एवं बाडा सदर कार्यालय से फटटे वालो को हटवाया गया।
कुम्हरपुरा ठाटीपुर सिटी सेंटर ए.जी ऑफिस रोड नाका चन्द्रवदनी रोड कटोराताल रोड, माधवगंज बाडा दत्त मंदिर सराफा राममंदिर फालका बाजार शिन्दे की छावनी फूलबाग आदि क्षेत्रों से 25 आवारा मवेशी पकडकर झांसी रोड खिडक में दाखिल कराए गये।
नाका चन्द्रवदनी में दुर्गेश कॉलोनी के पास 20 फुट गहरे गडडे मे फसे सॉड को मदाखलत गैंग द्वारा निकलवाया गया।
आज की कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी दिग्विजय सिंह जादौन सहायक निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, श्याम शर्मा सुघर सिंह समस्त स्टाफ सहित उपस्थित रहे।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी