कटोराताल स्थित छोटे तालाब में 2 सितम्बर तक ही गणेश विसर्जित हो सकेंगे
ग्वालियर दिनांक 01.09.2009& कटोराताल के छोटे तालाब में 2 सितम्बर को रात्रि 8 बजे तक की गणेश विसर्जन किये जा सकेंगे। उक्त जानकारी पार्क अधीक्षक के.के. जैन द्वारा दी गई है । उन्होंने बताया है कि 4 सितम्बर 2009 से पितृ पक्ष प्रांरभ होने के कारण कटोराताल स्थित छोटे तालाब की साफ-सफाई हेतु खाली किया जावेगा। इसलिये नागरिकों से अनुरोध है कि 2 सितम्बर के बाद कटोराताल स्थित छोटे तालाब में गणेश विसर्जित न करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी