मंगलवार, 15 सितंबर 2009

ग्वालियर-चंबल संभाग में 2.91 लाख रूपये मत्स्य पालन प्रसार में व्यय

ग्वालियर-चंबल संभाग में 2.91 लाख रूपये मत्स्य पालन प्रसार में व्यय

ग्वालियर 14 सितम्बर 09। मत्स्य पालन प्रसार (राज्य आयोजना) के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के मछुआरों को मत्स्य पालन के लिये अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके तहत ग्वालियर-चंबल संभाग में दो लाख 91 हजार रूपये प्राप्त आवंटित बजट में से व्यय किया जा चुका है।

       ग्वालियर एवं चंबल संभाग के संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग श्री के एन. दीक्षित ने बताया कि ग्वालियर संभाग में दो लाख 60 हजार रूपये और चंबल संभाग में 31 हजार रूपये का व्यय योजना के तहत किया गया है।

       ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में 28 हजार रूपये, गुना जिले में 87 हजार रूपये, ग्वालियर जिले में एक लाख 23 हजार रूपये और गुना जिले मे 87 हजार रूपये, ग्वालियर जिले में एक लाख 23 हजार रूपये और दतिया जिले में 22 हजार रूपये व्यय किये गये हैं। इसी प्रकार चंबल संभाग के श्योपुर जिले में नौ हजार रूपये, मुरैना जिले में 18 हजार रूपये और भिण्ड जिले में चार हजार रूपये व्यय किये गये।

       उल्लेखनीय है कि योजना में ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति के मत्स्य पालक, जो ग्राम पंचायतों अथवा अन्य शासकीय तालाब पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन करते हैं। उनको तालाब की पट्टा राशि भुगतान, मछली बीज संचयन, मत्स्य आहार, उर्वरक, दवा, जाल आदि के लिये पट्टा अवधि में अधिकतम 15 हजार रूपये तक की सहायता वस्तु के रूप में दी जाती है। योजना संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू है। इसके लिये जिला मत्स्योद्योग अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी