बुधवार, 9 सितंबर 2009

ग्वालियर चंबल संभाग में 4.12 लाख से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी

ग्वालियर चंबल संभाग में 4.12 लाख से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी

ग्वालियर 08 सितम्बर 09। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ग्वालियर एवं चंबल संभाग में अब तक 4 लाख 12 हजार 266 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 35 हजार 682 किसान क्रेडिट कार्ड ग्वालियर संभाग के किसानों को एवं एक लाख 76 हजार 584 किसान क्रेडिट कार्ड चंबल संभाग के किसानों को मुहैया कराये गये हैं। ग्वालियर संभाग के 81 प्रतिशत से अधिक एवं चंबल संभाग में लगभग 90 प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड मुहैया कराये जा चुके हैं। दोनों संभागों में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने में अब तक ग्वालियर जिला सबसे अव्वल रहा है। यहां 98 प्रतिशत से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड की पूर्ति की जा चुकी है।

       संभागीय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थायें से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में अब तक 53 हजार 221 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। संभाग के शिवपुरी जिले में 63 हजार 600, दतिया में 56 हजार 339, गुना में 39 हजार 988 व अशोक नगर जिले में 22 हजार 534 किसान क्रेडिट कार्ड अब तक जारी किये जा चुके हैं। इसी तरह चंबल संभाग के मुरैना जिले में 57 हजार 61, श्योपुर में 33 हजार 570 एवं भिण्ड जिले में 85 हजार 953 किसान क्रेडिट कार्ड बनाये गये  हैं।

       ग्वालियर के संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी