जनसुनवाई: कलेक्टर से मिलने आये 70 फरियादी
ग्वालियर, एक सितम्बर 09। प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू हुई जनसुनवाई असहाय व नि:शक्तजनों के लिये फलदायी साबित हो रही है। कलेक्टर कार्यालय में आज हुई जनसुनवाई में ग्राम धनेली से आये एक नि:शक्तजन श्री राजकुमार को ट्राइसिकिल मिलेगी। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने इसी तरह अन्य फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। जिला कार्यालय में आज हुई जनसुनवाई में 70 फरियादी पहुँचे। कलेक्टर श्री त्रिपाठी व अपर कलेक्टर श्री आर के. जैन ने इन प्रकरणों में से कुछ का मौके पर निराकरण किया तो शेष में आवश्यक टीप देकर निराकरण की रूप रेखा तैयार की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी