ठाटीपुर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 07.09.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा ठाटीपुर चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण आज रामकृष्ण मठ मुम्बई के अध्यक्ष स्वामी बागीसानंद जी महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद आश्रम, रायपुर रामकृष्ण मिशन ग्वालियर के सचिव स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज ने की।
अनावरण कार्यक्रम में रामकृष्ण आश्रम के सचिव स्वामी स्वरूपानंद, रामकृष्ण मिशन शारदा पीठ बेलुर मठ के स्वामी यतीशानंदजी महाराज रामकृष्ण मिशन इंदौर के सचिव स्वामी राघवेन्द्रानंद जी महाराज तथा रामकृष्ण मिशन जयपुर के सचिव स्वामी निखिलात्मानंदजी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर निगम के अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सम्मानीय अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रतिमा का अनावरण कर ठाटीपुर क्षेत्र के नागरिकों तथा रामकृष्ण मिशन के शताब्दी समारोह के समापन में पधारे अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किये गये।
उक्त प्रतिमा का निर्माण की घोषणा विगत वर्ष 2007 में मान. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर में आयोजित समारोह में की थी। उक्त प्रतिमा के निर्माण पर म0प्र0 शासन द्वारा 2 लाख रू. व्यय किये गये तथा नगर निगम ग्वालियर द्वारा 6 फुट ऊंची उक्त प्रतिमा स्थानीय मूर्ति शिल्पकार प्रभात राय से तैयार कराई गई। अंत में आभार प्रदर्शन जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। फोटो संलग्न है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें