मुरार, ठाटीपुर एवं नूरगंज क्षेत्र में आज कम दबाव से मिलेगा पानी
ग्वालियर दिनांक 11.09.2009- प्रोजेक्ट उदय के द्वारा मोतीझील स्थित फिल्टे्रशन प्लांट पर सटडाउन लेने के कारण पांच घण्टे तक मोतीझील का फिल्टे्रशन प्लांट बंद रहा, उक्त कारण से आज मुरार, ठाटीपुर, नूरगंज तथा गोरखी की दोनों टंकियों में कम मात्रा में पानी भरा गया जिससे उक्त टंकियों के सप्लाई क्षेत्र में आज दिनांक 12 सितम्बर 2009 को कम दबाव से पेयजल सप्लाई की जावेगी। उक्ताशय की जानकारी मोतीझील संयंत्र के प्रभारी कार्यपालनयंत्री टी.एन. गौड़ द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी