दो फरार अपराधियों पर इनाम घोषित
ग्वालियर 14 सितम्बर 09। 14 जुलाई 2009 को गांधी मार्केट चावड़ी बाजार स्थित होटल में हत्या के अपराध में नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 सौ रूपये का इनाम घोषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को 2009 को भीड़-भाड़ वाले बाजार के होटल में हत्या का अपराध घटित होने के उपरांत दोनों अपराधी फरार है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) के निश्चित प्रावधानों के अन्तर्गत संतोष पुत्र अशोक यादव उम्र 24 वर्ष निवासी जासूस महल चावड़ी बाजार लश्कर ग्वालियर, एवं अजय सिंह राठौर पुत्र वीरेन्द्र सिंह राठौर निवासी नेहरू पेट्रोल पंप ए बी. रोड लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर पर 15-15 सौ रूपये का इनाम घोषित किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी