श्रीमती मधु भारद्वाज एम.आई.सी. की सदस्य के रूप में पदभार संभाला
ग्वालियर दिनांक 26.09.2009- नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि मेयर-इन-कांउसिल की नई सदस्य श्रीमती मधु भारद्वाज ने खाद्य विभाग का आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते समय उनका एम.आई.सी. सदस्य एवं जनकार्य प्रभारी रविन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद राकेश माहौर, रामेश्वर विजपुरिया, प्रभारी आयुक्त सुरेश शर्मा ने पुष्पाहार से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं जनकार्य प्रभारी रविन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद राकेश माहौर, रामेश्वर विजपुरिया, प्रभारी आयुक्त सुरेश शर्मा, क्षेत्राधिकारी कालीचरण शर्मा, कार्यालय अधीक्षक बिनोद शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, अविनाश अरोरा, पवनपाल सिंह, पप्पन भदौरिया, गिर्राज अग्रवाल, प्रमोद पावा, रवि बत्रा, विजय, गीता अग्रवाल, सिध्दांतु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी