मुरार उपखण्ड के अंतर्गत विशेष जलकर वसूली अभियान
ग्वालियर दिनांक 22.09.2009- सहायकयंत्री जलप्रदाय उपखण्ड क्र. 3, मुरार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि जलप्रदाय उपखण्ड मुरार के अंतर्गत वार्ड क्र. 24 के अंतर्गत रणधीर कॉलोनी में विशेष वसूली अभियान चलाया गया।
रणधीर कॉलोनी में लगभग 60 अवैध कनेक्शनों के द्वारा जलप्रदाय ले रहे थे विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुये स्टार्टर जप्त कर नलकूप बंद किया गया एवं विभिन्न वार्डों में अवैध कनेक्शनधारी/बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को 48 नोटिस जारी किये गये। आज के अभियान में 27946/- रू. घर-घर जाकर वसूल किये गये।
निगमायुक्त द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध कनेक्शनधारी अपने कनेक्शन वैध करावें एवं बकाया राशि निगम कार्यालयों में जमा करावें जिससे भविष्य में होने वाली परेशानी का सामना न करना पड़ें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी