अस्थाई अतिक्रमण हटवाया
ग्वालियर दिनांक 10.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के आदेशानुसार सिटीप्लानर विष्णु खरे के निर्देशन में गुढ़ी गुढ़ा का नाका मिन्टू कुशवाह व गणेश कुशवाह द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर लिया था उसे हटवाया गया। रफीक टेन्ट हाउस का नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया गया एवं सामान जप्त किया गया।
गीता देवी/महेश बाल्मीक द्वारा नाली पर से पत्थर हटवाया गया। सुरेश राजपूत द्वारा नाली पर लेट-बाथ बना लिये गये जिसे हटाने की कार्यवाही की गई। थौराट की गोठ में राजकुमार इंजीनियर वक्र्स का सामान जप्त किया गया।
जलप्रदाय संधारण खण्ड क्र.1 पम्प हाउस कोठरी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया था जिसे कब्जे से हटवाया गया। लश्कर क्षेत्र से आवारा मवेशी पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड़ में दाखिल करवायीं गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें