शुक्रवार, 4 सितंबर 2009

अस्थाई अतिक्रमण हटाया

अस्थाई अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर दिनांक 03.09.2009- मदाखलत विभाग द्वारा जानकारी में बताया गया है कि सराफा बाजार अमरचन्द्र बाठिया स्मारक से अतिक्रमण हटवाया गया। बहोड़ापुर से श्रीमती मुक्तियाज बेगम पत्नि अनवर खां द्वारा खोका रखकर अतिक्रमण किया था उसे हटवाया गया।

       कम्पू ईदगाह के सामने पार्क में चल रहे अवैध वर्कशॉप को हटवाया गया। शंकर गंधर्व विद्यालय प्राचार्य शिकायत पर विद्यालय के गेट से अतिक्रमण हटवाया गया। स्थल से ठेला चार चक्र जप्त कर लाया गया।

       श्रीमती अरूणा शाहनी, किरण साहनी, मृगनयनी इम्पोरियम के सामने अवैध निर्माण को रूकवाया गया। झांसी रोड़ खिड़क से 15 आवारा मवेशी लालटिपारा खिड़क में भिजवायी गई एवं 9 गाय खिड़क झांसी रोड़ में दाखिल करायीर् गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी