मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये
ग्वालियर, 4 सितम्बर 09/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे । मुख्यमंत्री दोपहर करीबन बारह बजे राजमाता विजया राजे सिंधिया विमान तल पर पहुँचे और यहाँ थोड़ी देर रूकने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले के लिए रवाना हो गए । विमानतल पर सामान्य प्रशासन, नर्मदाघाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार, जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर, अपर जिला दण्डाधिकारी श्री आर.के.जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर वर्मा सहित अन्य जन प्रतिनधिगण व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी