शुक्रवार, 11 सितंबर 2009

निगमायुक्त द्वारा हुडको योजनांतर्गत बन रही सड़कों का निरीक्षण किया

निगमायुक्त द्वारा हुडको योजनांतर्गत बन रही सड़कों का निरीक्षण किया

ग्वालियर दिनांक 10.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज हुडको की सड़कों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम ठाटीपुर, मुरार, सात न0 चौराहा पर बन रही सड़क का निरीक्षण किया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात गोले का मंदिर स्थित पेट्रोलपम्प के पास निर्माणाधीन काल्पीब्रिज का निरीक्षण किया। ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है कार्य में रोड इत्यादि डालने की कार्यवाही गतिशील है जिसे निगमायुक्त ने तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थल पर गोला का मंदिर क्षेत्र में हुडको के ऋण से बनाई जा रही है सड़क का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन सड़क के बीच में लगे बिजली के खम्बो को शिफ्ट करने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश अधीक्षण्ायंत्री को दिये।

       उन्होंने निर्देशित किया कि बिजली के खम्भे हटाने के लिये नियमानुसार शुल्क जमा कर देने के बाद भी विद्युत मण्डल द्वारा किये जा रहे कार्य की गति धीमी है इसके लिये तेजी लाने हेतु विद्युत विभाग को पत्र लिखा जावे। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि गोले का मंदिर पर विद्युत विभाग द्वारा लगायी गई डीपीओ में एक गेट होने से यातायात में बाधा उत्पन्न होती है यह अधिक स्थान घेरता है इसलिये डी.पी. में दो गेट लगाये जावे।

निगमायुक्त द्वारा इसके पश्चात ग्रेसिम चौराहा, जे.सी. मिल से चार शहर का नाका तक सड़क के चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। इसके बाद लधेड़ी, जगनापुरा में निरीक्षण किया गया जहां ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सड़क के डिवाईडर चौड़े अधिक कर दिये है जिन्हें कम करने के निर्देश दिये है। तत्पश्चात निगमायुक्त द्वारा सागरताल रोड, बहोड़ापुर एवं कम्पू का निरीक्षण किया।

ग्वालियर क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नाले रामकुई पर वॉटर लाईन डालने के लिये बनाये जा रहे आर.सी.सी. कॉलम एवं लधेड़ी मछली मण्डी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की पांच प्रमुख सड़कों के उन्नयन के लिये हुडको से 26 करोड़ रू. ऋण लेकर कार्य कराया जा रहा है। चुनी गई सभी पांच सड़कों पर तेजी से कार्य प्रारंभ हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त जनकार्य सुरेश शर्मा, सहायकयंत्री प्रेम पचौरी, कार्यपालनयंत्री, दिनेश अग्रवाल, अधीक्षणयंत्री चतुर सिंह यादव, सुशील कटारे साथ रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी