मंगलवार, 15 सितंबर 2009

फरार अपराधी पर पाँच हजार रूपये का इनाम

फरार अपराधी पर पाँच हजार रूपये का इनाम

ग्वालियर 14 सितम्बर 09। थाना झाँसी रोड के अपराध के फरार अपराधी पर पुलिस अधीक्षक श्री ए साई. मनोहर ने अपराधी को पकड़वाने और सार्थक सूचना देने  वाले व्यक्ति को पाँच हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

       रामप्रीत उर्फ डाक्टर पुत्र आदिराम सिंह गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी रतेकी का पुरा थाना गोहद जिला भिण्ड, हाल निवासी गुड़ी गुड़ा लश्कर जिला ग्वालियर, जिसका कद 5 फुट 6 इंच, ऑंखें सामान्य, सिर पर आगे की तरफ कम बाल हैं। जिस पर अपराध क्रमांक 199/09 धारा 302, 307, 147, 148, 149 झाँसी रोड, अपराध क्रमांक 93/08 धारा 302 ताहि कम्पू और अपराध क्रमांक 200/09 धारा 392 ताहि कम्पू कायम है। अपराधी की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये गये लेकिन अभियुक्त घटना दिनांक से फरार है। इसलिये इस अपराधी को जो व्यक्ति पकड़ेगा या पकड़वायेगा अथवा सार्थक सूचना देगा उसे पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) के निश्चित प्रावधानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पाँच हजार रूपये नगद इनाम दिया जायेगा। आदेश के तहत इनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का निर्णय अंतिम होगा।

       आदेश में अपराधी रामप्रीत के साथीदारान दतिया के सीतापुर निवासी बबलू उर्फ धीरज पुत्र राधेलाल शर्मा, दतिया के हमीर सिंह  नगर निवासी भूपेन्द्र पुत्र मुकन्दीलाल परिहार, दतिया के सीतापुर निवासी तिलक पुत्र सुरेन्द्र सिंह परिहार, दतिया के निधान का कुआ निवासी कल्लू पुत्र मदन कुशवाह, ग्वालियर की खेड़ापति कालोनी निवासी धर्मेन्द्र उर्फ डब्बू जादौन पुत्र कल्याण सिंह जादौन, रेहट निवासी भूरा तोमर और ग्वालियर के नवग्रह मंदिर गोल पहाड़िया निवासी लोकेन्द्र चौहान के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी