गरबा नृत्य सहित अनेक विधाओं का प्रशिक्षण प्रदत्त
ग्वालियर 05 सितम्बर 09। भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में दुर्गा महोत्सव के अवसर पर गरबा नृत्य का विशेष महत्व है। इसके मद्देनजर लायनैस डिस्ट्रिक्ट हस्तशिल्प कला 323E-1 की चेयर पर्सन श्रीमती सुनीता यादव ने पुष्प वाटिका पब्लिक स्कूल की छात्राओं को गरबा महोत्सव में प्रयुक्त होने वाले अनेक विधाओं की कला सिखाने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सुनीता यादव के अलावा क्लब की मेम्बर लायनैस पुष्पा सिसौदिया, नलिनी श्रीवास्तव, प्रेमा शुक्ला, तारा सक्सेना व प्रतिमा सिंह आदि मौजूद थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी