बुधवार, 9 सितंबर 2009

अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

ग्वालियर दिनांक 08.09.2009- मदाखलत दस्ते द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि न्यू तुलसीबिहार कॉलोनी, सेवानगर ग्वालियर में एम.डी.बाथम के मकान पर लगा एयरटेल टॉवर बिना स्वीकृति के होने पर निकलवाया गया एवं सामान जप्त कर लाया गया। यह कार्यवाही कीर्तिवर्धन मिश्रा एवं उपयंत्री सुरेश शर्मा की निशानदेही में की गई।

       दही मण्डी स्थित पंजाब डेयरी, मुल्तान डेयरी, पूजा डेयरी एवं अन्य डेयरी संचालकों द्वारा रोड पर सामान फैलाकर व्यवसाय किया जा रहा था उनका सामान जप्त कर लाया गया।

       हाई च्वाईस मार्केटिंग जो कि अनिल कुमार गुप्ता द्वारा चलाया जा रहा था एवं अलंकार होटल के पीछे जय भोलेनाथ पिसाई केन्द्र प्रो0 कुन्दन कुशवाह/श्रीराम कुशवाह द्वारा संचालित है जो कि दिनांक 31.08.2009 एवं 02.09.2009 को सील्ड किया गया था उनकी सील को खोलकर सामान एवं मसाले जप्त किये गये।

       मुरार क्षेत्र से आवारा मवेशी पकड़कर झांसी रोड खिड़क में दाखिल कराई गई एवं 32 मवेशी झांसी रोड खिड़क से लाल टिपारा गऊशाला भिजवाई गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी