मंगलवार, 15 सितंबर 2009

पेंशन भोगियों को छठे वेतनमान का प्रस्ताव मेयर-इन-कांउसिल ने परिषद भेजा

पेंशन भोगियों को छठे वेतनमान का प्रस्ताव मेयर-इन-कांउसिल ने परिषद भेजा 

ग्वालियर दिनांक 14.09.2009& नगर निगम ग्वालियर की मेयर-इन-काउंसिल द्वारा आज सेवानिवृत्त अथवा दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को परिवार पेंशन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मांग पर छठा वेतनमान दिये जाने की सहमति देते हुये परिषद में प्रस्ताव को भेजे जाने की अनुशंसा की।

ज्ञातव्य हो कि म0प्र0 शासन वित्त विभाग द्वारा 01.01.2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों, परिवार पेंशन भोगियों को छठवा वेतनमान दिया जाना स्वीकार किया गया है। इसी क्रम में नगर निगम ग्वालियर के कर्मचारियों को भी छठवा वेतनमान दिया जाना परिषद द्वारा स्वीकार किया गया था। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की मांग पर निगमायुक्त द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छठे वेतनमान का प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिल की ओर भेजा, जिसे मेयर-इन-काउंसिल द्वारा तत्काल परिषद की ओर अग्रेषित किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी