मंगलवार, 15 सितंबर 2009

फोर्टव्यू कॉलोनी में जलकर वसूली शिविर सम्पन्न

फोर्टव्यू कॉलोनी में जलकर वसूली शिविर सम्पन्न 

ग्वालियर दिनांक 14.09.2009- नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा आज फोर्टव्यू कॉलोनी ग्वालियर में जलकर वसूली हेतु शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में 8 अवैध से वैध कनेक्शन किये गये तथा 2 नये नल कनेक्शनों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ-साथ पांच अवैध नल कनेक्शन विच्छेद कर 15 हजार रू. की राजस्व वसूली की गई। उक्ताशय की जानकारी सहायकयंत्री के.सी. अग्रवाल द्वारा जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई। उन्होंने यह भी बताया है कि 2 दिवस डोर टू डोर वसूली अभियान चलाया जावेगा यह अभियान फोर्टव्यू कॉलोनी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित किया जावेगा।

निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी जल उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निगम के जलप्रदाय शाखा द्वारा डोर टू डोर जो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उपभोक्ता अपने जलकर की राशि अपने द्वार पर ही जमा कर परेशानी से निजात पा सकते हैं। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी