रविवार, 13 सितंबर 2009

सी आर पी एफ. परिसर में लगाये गये तीन हजार पौधे

सी आर पी एफ. परिसर में लगाये गये तीन हजार पौधे

ग्वालियर 13 सितम्बर 09। हरियाली महोत्सव के तहत वन विभाग द्वारा आज नया गाँव स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनूप मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के डी आई जी. श्री दयाराम जी ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर ग्वालियर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री आर बी. सिन्हा विशेष अतिथ के रूप में उपस्थित थे। सी आर पी एफ. परिसर में आज कुल तीन हजार पौधे रोपे गये।

       वृक्षारोपण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि जल एवं वन संरक्षण के लिये वृक्षारोपण आवश्यक है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम पर्यावरण को संतुलित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीवनोपयोगी समस्त बस्तुयें वनों से ही प्राप्त होती हैं। साथ ही प्राण वायु भी वृक्ष ही देते हैं। इसलिये यदि मानव को अपना अस्तित्व बनाये रखना है तो सभी लोग वृक्षारोपण करें। स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्रा द्वारा सर्व प्रथम पौधों का पूजन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के तीन हजार पौधे लगाये गये। इनमें ऑंवला, नीम, शीशम, केसिया, पीपल, करंज, अशोक, गुलमोहर आदि शामिल हैं। इस अवसर पर वन संरक्षक  श्रीमती समिता राजौरा, सी आर पी एफ. के कमाण्डेण्ट श्री मीणा, सहायक कमाण्डेन्ट श्री रमेश सिंह, सहायक वन संरक्षक श्री कुलदीप सिंह, श्री जी पी. तिवारी, श्री व्ही के. सक्सेना, मीडिया प्रभारी श्री मुकेश शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी