जिले के 1.85 लाख कृषकों को मिली नि:शुल्क खसरे की नकलें
ग्वालियर एक अक्टूबर 09। जिले के एक लाख 85 हजार 313 खातेदारों को नि:शुल्क रूप से खसरा एवं बी-1 की नकलें मुहैया कराई गईं हैं। अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रसाद ने बताया कि जिले की ग्वालियर तहसील में 67 हजार 808 खातेदारों को यह नकलें प्रदान की गई हैं। इसी तरह डबरा तहसील के 61 हजार 399 व भितरवार तहसील के 56 हजार 166 कृषकों को नि:शुल्क रूप से खसरा एवं बी -1 की नकलें मुहैया कराई गईं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी