विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया तथा बैनर हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 24.10.2009- मदाखलत दस्ते द्वारा आज फूलबाग, खेडापति रोड, रवि नगर, सेवानगर, लोहामण्डी, किलागेट से हजीरा चौराहा, जे.सी. मिल रोड, गोला का मन्दिर, दुग्ध डेयरी रोड, 7 न. चौराहा आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया तथा ठेले वालों को हॉकर्स जॉन भिजवाया गया एवं उनका सामान भी जप्त किया गया । उक्त रूटों के चौराहे से कपडे के बैनर एवं विद्युत पोलों से उनमें लगे हुये कियोस्क को निकलवाया गया। इसी प्रकार क्षेत्र क्र. 11 के अन्तर्गत फूलबाग के बाहर सॉई पान भण्डार द्वारा बिना अनुमति के अवैद्य रूप से ठेला लगाकर जो अतिक्रमण कर लिया गया था उसे हटवाया गया तथा उसका सामान भी जप्त किया गया । इसी प्रकार कम्पू, रॉक्सी पुल, अचलेश्वर रोड, बाडा, सराफा, श्याम मन्दिर, छप्पर वाला पुल, शिन्दे की छावनी आदि क्षेत्रों से 14 अवारा मवेशियों को पकडा गया तथा झॉसी खिडक में दाखिल कराई गई।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी