विभिन्न चौराहों से कपड़े के बैनर एवं क्योक्स निकलवाये गये
ग्वालियर दिनांक 20.11.2009- मदाखलत दस्ते ने आज पड़ाव, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड, मेला रेसकोर्स रोड, गांधी रोड, यूनिवर्सिटी रोड आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं उक्त रूटों के चौराहों से कपड़े के बैनर निकलवाये गये एवं विद्युत पोलों से क्यिोक्स निकलवाये गये।
छप्पर वाले पुल पर अवैध रूप से मुर्गा, मछली विक्रय करने वाले व्यवसाईयों के विरूद्व कार्यवाही की गई तथा उनके सामान को जप्त कराया गया एवं दुकान बंद कराई गई।
अचलेश्वर रोड, कटोराताल रोड, मांडरे की माता चौराहा, नया बाजार, राजपायगा रोड, हाईकोर्ट रोड, शिन्दे की छावनी आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये। फूलबाग मैदान से अवैध साईकल स्टेण्ड को हटवाया गया। 5 रूटों से 25 आवारा मवेशी पकड़वाकर झांसी रोड़ खिड़क में दाखिल करवाई गई एवं 18 मवेशी झांसी रोड़ खिड़क से लालटिपारा गऊशाना भिजवाई गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी