गुरुवार, 5 नवंबर 2009

महिला कवि सम्मेलन आज

महिला कवि सम्मेलन आज

ग्वालियर 4 नवम्‍बर 09। मध्यप्रदेश सप्ताह के तहत आयोजित किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 5 नवम्बर को कलावीथिका में महिला कवि सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन सांयकाल 6.30 बजे शुरू होगा। महिला कवि सम्मेलन में सुश्री पुष्पा सिसौदिया, डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया, सुश्री कुन्दा जोगलेकर, सुश्री सुनीति बैस, सुश्री आरती खेड़कर व सुश्री मुक्ता सिकरवार काव्यपाठ करेंगी। कवि सम्मेलन का संचालन श्रीमती कादम्बरी आर्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर से पड़ाव स्थित कलावीथिका में जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी