शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को शपथ, लक्ष्मीबाई समाधि के सामने वाले मैदान पर दिलायी जावेगी

नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को शपथ, लक्ष्मीबाई समाधि के सामने वाले मैदान पर दिलायी जावेगी

ग्वालियर दिनांक 05.01.2010-  कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी जिला- ग्वालियर द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिये गये हैं कि वर्ष 2009 में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 10 जनवरी 2010 रविवार को प्रात: 11.00 बजे लक्ष्मीबाई समाधि फूलबाग के सामने वाले ग्राउण्ड पर आयोजित होगा।

       ज्ञातव्य हो कि पूर्व में यह आयोजन नगर निगम परिषद कार्यालय जलबिहार पर आयोजित होना था। चूंकि जनसमुदाय की उपस्थिति अधिक होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये पूर्व नियत शपथ ग्रहण स्थल छोटा होने के कारण यह समारोह अब वीरांगना लक्ष्मीबाई के सामने वाले मैदान पर आयोजित होगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी