नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने नगरवासियों को नव वर्ष पर शुभकामनायें दी
ग्वालियर दिनांक 31.12.2009- नव निर्वाचित महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने नव वर्ष पर नगर के छोटे-बड़े सभी नागरिकों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली लावें। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे उन्हें सहयोग प्रदान करें जिससे हम सब मिलकर नगर के विकास को गति दे सके। आप सबके सहयोग से ही ग्वालियर शहर का नाम मध्यप्रदेश के जाने-माने शहरों में गिना जा सकेगा। मैं अपनी ओर से पूर्ण प्रयासरत रहूंगी कि महानगर के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी न रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी