शनिवार, 23 जनवरी 2010

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एक अपराधी निरूध्द

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत एक अपराधी निरूध्द

ग्वालियर 22 जनवरी 10। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980  की धारा 3(2) के तहत जिला मजिस्ट्रेट श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा भारत लोधी पुत्र राजहंस लोधी निवासी ग्राम जलालपुर थाना पुरानी छावनी को निरूध्द करने का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई अपराधी भारत लोधी को सार्वजनिक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी