एमआईसी सदस्यों ने संभाला पदभार
ग्वालियर दिनांक-25.01.2010- नगर निगम परिषद के नवनियुक्त सभी एम.आई.सी. सदस्यों को आज सायं 4.30 बजे महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।
नगर निगम परिषद के नवनियुक्त एम.आई.सी. सदस्यों को बैठने के लिये महापौर कार्यालय के पीछे नवीन कक्षों का निर्माण किया गया है। महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा आज एम.आई.सी. के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके नवीन कक्षाें में पदभार ग्रहण कराया गया जिसमें सतीश बोहरे, महेश गुप्ता, जगत ंसिह कौरव, डा अंजली रायजादा, खुशबू गुप्ता, गिर्राज कंसाना, राजेश मौर्य, आशा संतोष राठौर शामिल थे।
इस अवसर पर सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, पार्षद सुशील वर्मा, रामअवतार शाक्य, श्रीमती अनुराधा राणा, उपायुक्त मुरार डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी