रविवार, 3 जनवरी 2010

निगम प्रशासन द्वारा दीनदयाल मॉल में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया

निगम प्रशासन द्वारा दीनदयाल मॉल में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया

ग्वालियर दिनांक 30.12.2009- नगर निगम एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीनदयाल मॉल में स्थित सुख सागर रेस्टॉरेन्ट एवं फन सिनेमा कैन्टीन में निरीक्षण कार्यवाही की गई।

       कार्यवाही के दौरान सुख सागर रेस्टॉरेन्ट से एक्सपायर डेट की (जूस) की बोतल एवं जूस में मिलाने वाली कलर की सीसी जप्त कर विनिष्ट कराई गई, विनिष्टीकरण के समय फर्म के संचालक उपस्थित थे। इसी प्रकार फन सिनेमा में भी एक्सपायर डेट की फू्रट जूस की बोतलें मिली जिन्हे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जप्त कर लिया गया।

       कार्यवाही के दौरान डॉ. सुभाष गुप्ता एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से खाद्य निरीक्षक कु0 रीना बंसल एवं राजेश गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी विजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी