प्रीतमपुरा कालोनी में 8.26 लाख रूपये की लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन
ग्वालियर 7 फरवरी 10। सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज वार्ड क्रमांक 52 प्रीतम पुरा कालोनी में 8 लाख 26 हजार रूपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह और नगर निगम सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन भी मौजूद थे । सीसी रोड सांसद निधि से बनाई जायेगी । इसकी लम्बाई 258 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर निर्धारित की गई है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी