मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010

महापौर एवं सभापति ने शम्मी शर्मा को नेता प्रतिपक्ष बनने पर दी बधाई

महापौर एवं सभापति ने शम्मी शर्मा को नेता प्रतिपक्ष बनने पर दी बधाई

ग्वालियर दिनांक- 01.02.2010- महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा पार्षद शम्मी शर्मा को नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई दी है।

       नेताद्वय ने आशा व्यक्त की है कि श्री शर्मा नगर के विकास में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के सहयोग एवं मार्गदर्शन से नगर पालिक निगम, ग्वालियर विकास की ऊचाईयों को छू सकेगा। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी