अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया
ग्वालियर दिनांक 25 फरवरी 2010: मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि मदाखलत दस्ते द्वारा आज नई सड़क, जनकगंज, फालका बाजार, फूलबाग आदि क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आमखो, बस स्टेण्ड, कम्पू, माधौगंज बाड़ा से ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया।
स्टेशन बजरिया, गोले का मंदिर, पिन्टो पार्क, 7 न0 चौराहा, सी.पी. कॉलोनी मुरार, ठाटीपुर, सिटीसेन्टर से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये। इसके मदाखलत दस्ते ने ए.जी. ऑफिस रोड, अचलेश्वर रोड, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा, पाटनकर बाजार आदि क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।
शब्द प्रताप आश्रम, जेल रोड, शिन्दे की छावनी, नौगजा रोड, फूलबाग आदि क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी