विधिक साक्षरता शिविर आज
ग्वालियर 24 फरवरी 10 । जिला न्यायाधीश के आदेशानुसार 25 फरवरी को विकासखंड मुरार के ग्राम जखारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि शिविर अपरान्ह 3 बजे से होगा। इस संबंध में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को शिविर के आयोजन की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी