शुक्रवार, 19 मार्च 2010

अस्पृश्यता निवारण शिविर 19 मार्च को ग्राम रायचौरा में

अस्पृश्यता निवारण शिविर 19 मार्च को ग्राम रायचौरा में

ग्वालियर 18 मार्च 10। अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन 19 मार्च 2010 को प्रात: 11 बजे से भितरवार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पवाया के ग्राम रायचौरा में किया जायेगा।

      जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर के अन्तर्गत कला पथक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा तथा कार्यक्रम में गणमान्य  नागरिकों द्वारा अस्पृश्यता पर विचार व्यक्त किये जावेंगे। इसके बाद सामूहिक भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी