शनिवार, 10 अप्रैल 2010

जन समस्या निवारण शिविर 15 अप्रैल को लगेगा

जन समस्या निवारण शिविर 15 अप्रैल को लगेगा

ग्वालियर 09 अप्रैल 10। जिला स्तरीय जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन 15 अप्रैल दिन गुरूवार को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत परिसर ठाठीपुर में किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त जिला प्रमुख उपस्थित रहकर अपने विभाग से संबंधित आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनका स्थल पर ही निराकरण करेंगे। अधिकारियों को विगत शिविर के लंबित आवेदनों पत्रों के निराकरण भी अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में निर्धारित दिनांक, स्थान एवं समय प्रात: 10.30 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी