सोमवार, 19 अप्रैल 2010

एमपीपीएससी. का साक्षात्कार 24 अप्रैल को

एमपीपीएससी. का साक्षात्कार 24 अप्रैल को

ग्वालियर 18 अप्रैल 10। म प्र. लोक सेवा आयोग, इन्दौर द्वारा म प्र. शासन गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) एवं उप पुलिस अधीक्षक (एम टी.) की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार 24 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। यह परीक्षा 03 एवं 04 जनवरी 2010 को इन्दौर जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की गई थी।

       परीक्षा परिणाम 22 मार्च को घोषित कर दिये गये हैं। यह परिणाम आयोग कार्यालय के सूचना पटल पर, रोजगार और निर्माण के अंक में, आयोग की वेबसाईट .द्रद्रद्मड़.ड़दृ एवं www.mppsc.nic.com पर देखा जा सकता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी