लोक अदालत का आयोजन 24 अप्रैल को
ग्वालियर 19 अप्रैल 10। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर के. मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार 24 अपैल को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, मोटरयान दुर्घटना, विद्युत अधिनियम आदि प्रकरणों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री सिध्दार्थ तिवारी ने बताया कि प्रकरणों के निराकरण हेतु 6 खण्डपीठों का गठन किया गया है। 24 अप्रैल को ही लोकोपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण जैसे डाकतार, दूरभाष सेवा, परिवहन सेवा, सार्वजनिक मलवहन, चिकित्सा या बीमा सेवा आदि से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। पक्षकारों से अपील है कि अधिक से अधिक प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी