मतदान केन्द्र स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल को
ग्वालियर 19 अप्रैल 10। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पराधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदाताओं के फोटोयुक्त परिचय पत्रों हेतु फोटाग्राफी की जाना है।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्य हेतु नियुक्त मतदान केन्द्र स्तरीय अधिकारियों को 24 अप्रैल 2010 को प्रात: 11 बजे से डॉ. भगवत सहाय सभागार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी