शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था प्राथमिकता पर हो।

प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था प्राथमिकता पर हो।

मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जावेगी।

 

ग्वालियर दिनांक- 15.04.2010-    श्रीमती आशा संतोष सिंह, प्रभारी सदस्य समिति, नगर निगम, ग्वालियर द्वारा आज अपरान्ह 12.00 बजे शिक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर बैठक ली गई। बैठक में श्रीमती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत, कृष्णराव दीक्षित, राजेश सिंह भदौरिया, सुशील वर्मा, प्रदीप रत्नाकर, संयुक्त संचालक डी.ई.ओ. एस.के. शर्मा, शिक्षा प्रभारी श्रीमती आशा सिंह, खेल विभाग की ओर से ओ.पी. बाथम आदि सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

       शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा संतोष राठौर ने शिक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिये हैं कि प्राथमिक विद्यालय में पेयजल, विद्युत तथा शौचालयों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जावे जिससे छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। इस व्यवस्था में भी प्राथमिकता कन्या विद्यालयों को दी जावेगी जिन स्कूलों में पंखा नहीं है उन स्कूलों में पंखा की व्यवस्था के लिये भी जानकारी चाही गई जिससे स्कूलों की कक्षा में पंखा की व्यवस्था तत्काल की जा सके।

       आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में स्थानीय पार्षद को पूरे सम्मान के साथ आंमत्रित किया जावे। यदि इस आदेश में कोई अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी कार्यालय के अधिकारियों को दिये गये।

       श्रीमती आशा ने कलेक्टर महोदय के आदेश को दृष्टिगत रखते हुये शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि शिक्षकों के संविलियन प्रकरण आगामी 20 अप्रेल 2010 तक शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे उनके संविलियन के प्रकरण का निराकरण किया जा सके। 20 अप्रेल 2010 के बाद यदि कोई भी संविलियन का प्रकरण शेष रहता है तो उसके लिये संबंधित स्कूल की जिम्मेदारी नियुक्त की जावेगी।

       मध्यान भोजन के संबंध में शिक्षा समिति के सदस्यों ने गम्भीर आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा कि भोजन की मात्रा छात्रों के अनुरूप नहीं आ रही है इसको दृष्टिगत रखते हुये समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि आकस्मिक रूप से स्कूलों तक जहां भोजन बनाया जाता है वहां का निरीक्षण किया जावे। यदि इसमें कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित संस्था के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर को लिखा जावे। श्रीमती राठौर ने शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों के लिये बन रहे भोजन के निरीक्षण हेतु निर्देश दिये गये। विद्यालयो तथा वहां उपस्थित शिक्षकों के विरूद्व जानकारी चाही गई जिससे जानकारी में प्राप्त कमी पाये जाने के आधार पर कार्यवाही की जा सके।

हुरावली मार्ग का नाम महान खिलाड़ी क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन रमेश तेंदूलकर रखे जाने का आग्रह

 

श्रीमती आशा संतोष राठौर प्रभारी सदस्य शिक्षा विभाग एवं सदस्यों द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार हुरावली मार्ग का नाम सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम पर करने की मांग महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता से पत्र लिखकर की गई। श्रीमती राठौर ने महापौर महोदया से आग्रह किया है कि महान खिलाड़ी सचिन रमेश तेंदुलकर के जन्म दिवस 24 अप्रेल 2010 के अवसर पर हुरावली मार्ग का नामकरण उनके नाम से किया जाये तथा महान खिलाड़ी का जन्मदिन नगर निगम द्वारा मनाया जावे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी