रविवार, 18 अप्रैल 2010

पत्रकारों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं शुरु , स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए आदेश, रोगी कल्याण समितियों में भी स्थान मिलेगा अनूप मिश्रा का पत्रकारों ने माना आभार

पत्रकारों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं शुरु , स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए आदेश, रोगी कल्याण समितियों में भी स्थान मिलेगा अनूप मिश्रा का पत्रकारों ने माना आभार

 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पत्रकारों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कतई भटकना नहीं पड़ेगा। अब प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं पत्रकारों को प्राप्त होने लगेंगी। राय सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ अब श्रमजीवी पत्रकारों को जिलों की विभिन्न रोगी कल्याण समितियों में भी शामिल किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव सुरेश शर्मा और प्रांतीय महामंत्री संगठन विनय अग्रवाल को उक्त जानकारी दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने बताया है कि पिछले दिनों ग्वालियर में मार्च के दूसरे सप्ताह में उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में की गई अपनी घोषणाओं को पूरा करने के ईमानदारी से सकारात्मक प्रयास किए हैं। जिसके तहत अब पत्रकारों को शासकीय चिकित्सालय में नि:शुल्क उपचार किया जाएगा और दवाईयां भी उन्हें प्राप्त होंगी। इसी प्रकार अब जिलों की विभिन्न रोगी कल्याण समितियों में भी शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने बताया है कि दोनों आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं और इनका लाभ पत्रकारों को अब सीधा मिलने लगेगा। मिश्रा ने यह भी बताया है कि मध्यप्रदेश राय परिवहन निगम की बसों में जल्दी ही पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा भी मिलने लगेगी, इस बाबत वह परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से भी चर्चा करने वाले हैं।

इधर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा द्वारा की गई पहल की सराहना कर उन्हें पत्रकारों का सच्चा हितैषी बताया हैं और उनका आभार माना है। आभार मानने वालों में श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रांतीय महामंत्री संगठन विनय अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव सुरेश शर्मा, प्रांतीय संयुक्त सचिव डी.के. जैन, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र झारखरिया, प्रदीप मांढरे, प्रदीप गर्ग, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजपूत, महामंत्री राजेन्द्र तलेगांवकर, दिनेश गुप्ता, राकेश अचल, अवध आनंद, राजेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल मुद्गल, देवश्री माली, सुरेश दण्डोतिया, कमल शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अजय रावत, राजेश शर्मा, जोगेन्द्र सेन, चंद्रवेश पाण्डे, महेश झा, विक्रम प्रजापति, संजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र तोमर, रविन्द्र चौहान, जयदीप सिकरवार, गोपाल श्रीवास्तव, रवि शेखर, नरेन्द्र परिहार, रामकिशन कटारे, साबिर अली, विक्रम प्रजापति, जिलाध्यक्ष श्याम पाठक, जिला महासचिव रविकांत दुबे सहित अजय मिश्रा, फूल सिंह मीणा, सतीश शाक्यवार, गजेन्द्र शिवहरे, जिलाध्यक्ष मुरैना अशोक शर्मा, अशोक नगर जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, गुना जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, श्योपुर जिलाध्यक्ष बृजेश गर्ग, शिवपुरी जिलाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष भिंड अनिल शर्मा, दतिया जिलाध्यक्ष मनोज गोस्वामी, मनीष शर्मा, विवेक पाठक, राकेश भारती, धीरज बंसल, संतोष जैन, सुरजीत, भारत भूषण शर्मा, रमन शर्मा, हेम सिंह, ऋषि उपाध्याय, सुमन सिंह सिकरवार, अनूप भार्गव, भूपेन्द्र साहू, अंकित सिंघल, हरीश दुबे, गुरुशरण सिंह, अनिल शिवहरे, केके सोनी, अनिल अरोरा, विनोद दुबे, संतोष गुप्ता, रमन पोपली, चंद्रेश गर्ग, भूपेन्द्र माथुर, श्याम नरेश रावत, संजीव सिकरवार, प्रदीप बोहरे, सत्येन्द्र परिहार, हरीश चंद्रा, जावेद खान, वरुण दुबे, सुयश शर्मा सहित प्रदेश के सभी श्रमजीवी पत्रकार शामिल हैं।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: