डा अम्बेडकर के आर्दशों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्वांजलि : महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता
ग्वालियर दिनांक-14.04.2010- संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर सच्चे महापुरुष थे तथा उनके बताए आर्दशों पर चलना ही उनको हमारी सच्ची श्रंदांजलि होगी। यह विचार महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता आज बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनको पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये व्यक्त की है।
डॉ अम्बेडकर की जयंती पर आज महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता फूलबाग स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची तथा महापौर श्रीमती गुप्ता ने डॉ अम्बेडकर को पुष्पाजंलि अर्पित की तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही एम आई सी सदस्य जगत सिंह कौरव एवं महेश गुप्ता द्वारा भी अम्बेडकर को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान अनेक नागरिक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी