गुरुवार, 8 अप्रैल 2010

वाहन चालक निलंबित

वाहन चालक निलंबित

ग्वालियर 07 अप्रैल 10  कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में संलग्न वाहन चालक श्री वासुदेव शर्मा को निलंबित  कर दिया है। जल संसाधन विभाग के रमौआ नहर उप खण्ड क्रमांक 2 के इस वाहन चालक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने की वजह से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में  श्री वासुदेव शर्मा का मुख्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन ग्वालियर रहेगा। निलंबन  अवधि में इसे नियमानुसार भत्ते की पात्रता होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी