मध्यप्रदेश करदाताओं को सम्मानित करने बाला देश का पहला राज्य- श्री राघव जी
भामाशाह पुरूस्कार से ग्वालियर संभाग के चार जिलों के 12 करदाता सम्मानित
ग्वालियर 16 अप्रैल 10। वित्त योजना आर्थिक एवं सांख्यकी 20 सूत्रीय क्रियान्वयन तथा वाणिज्य कर मंत्री श्री राघव जी के मुख्य आतिथ्य में आज ग्वालियर संभाग के शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिवपुरी, गुना, दतिया और अशोक नगर जिलों के सर्वाधिक कर जमा करने वाले 12 करदाताओं को पुरूस्कार राशि प्रदाय कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जेल एवं परिहन मंत्री श्री दगदीश देवड़ा ने की। समारोह में सामान्य प्रशासन एवं विमानन राज्य मंत्री श्री कन्हैया लाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस मौके पर फार्म बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन, विधायकगण सर्वश्री माखनलाल राठौर, देवेन्द्र जैन, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, अपर आयुक्त वाणिज्यकर श्री एन एल. पडवार सहित व्यापारी, करदाता, गणमान्य नागरिक, वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न जिलों से आये अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
वित्त मंत्री श्री राघव जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक कर देने बाले करदाताओं के लिए भामाशाह सम्मान पुरूस्कार शुरू किया गया है। श्री राघव जी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुद्रढ करने में प्रदेष में कर दाताओं का बहुत बडा योगदान है। इसी का परिणाम हैं कि प्रदेश में 45 हजार किलोमीटर लंबी सडको का निर्माण किया गया। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के साथ-साथ उन्हें छठवां वेतनमान भी दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में भामाशाह पुरूस्कार शुरू करने के पीछे कर व्यापारियो में कर देने की भावना पैदा करना है तथा सम्मान पाने बाले कर दाताओ से प्रेरणा लेना है।
श्री राघव जी ने कहा कि हमारी सरकार ने जब सत्ता संभाली थी तब प्रदेश का घरेलू उत्पाद शून्य था जो अब बढकर 8.6 प्रतिशत हो गया है। जो कि राष्ट्रीय औसत आय से अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को टेक्सों में काफी छूट दी है। उन्होने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे व्यापारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ साथ उन्हें सम्मान भी दे, साथ ही उनके संरक्षण का पूरा ध्यान रखा जावे।
परिवहन मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह और वित्त मंत्री श्री राघव जी भाई ने जिस तेजी के साथ प्रदेश में आर्थिक व्यवस्था सुधारने में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जो कार्य किया है। ऐसा कार्य पूर्व सरकारों द्वारा नही किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यपारियों का बहुत बडा योगदान है। करदाताओं के लिए भामाशाह पुरूस्कार योजना शुरू करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित वित्त मंत्री की भी सराहनीय पहल है।
समारोह को विषिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए, सामान्य प्रशासन नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री श्री के.एल.अग्रवाल ने कहा कि जिस ईमानदारी के साथ व्यापारियों ने कर जमा किया है। उससे अन्य कर दाताओं को भीप्रेरणा मिलेगी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न करों के रूप में प्राप्त होने बाली राशि से प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यो के साथ-साथ योजनाऐं संचालित करने में भी सहयोग मिलता है। उन्होने व्यापारियों से आग्रह किया कि जनहित एवं शासन हित को ध्यान में रखकर, सरकार को पूर्णसहयोग करने का प्रयास करे। समारोह में श्री रणवीर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन, विधायक श्री देवेन्द्र सिंह, श्री प्रहलाद भारती, श्री रमेश खटीक ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के शुरू में अपर आयुक्त वाणिज्यकर श्री एन एल पडवार ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदाय की। उन्होने कहा कि यह योजना प्रदेश में 16 जुलाई 2008 से शुरू की गई है। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर सर्वाधिक कर जमा करने बाले कर दाताओं को क्रमश: एक लाख, 50 हजार, ओर 25 हजार रूपयें की राशि पुरूस्कार स्वरूप एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय किया जाता है।
4 जिलों के 12 करदाताओं का किया सम्मान
जिला स्तरीय भामाशाह पुरूस्कार वितरण समारोंह के दौरान आज वर्ष 2008-09 के लिए मानस भवन शिवपुरी में 04 जिलों के 12 करदाताओं को पुरूस्कार राशि प्रदाय कर, सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने बालों में गुना जिले के उत्कृष्ट करदाता के रूप में मे.नेशनल फर्टिलाईजर लिमिटेड विजयपुर गुना को 01 लाख रूपयें की राशि प्रथम पुरूस्कार के रूप में प्रदाय की गई। इसीप्रकार मे.गगन मोटर्स गुना कोद्वित्तीय पुरूस्कार के रूप में 50 हजार रूपयें की राशि, तृतीय पुरूस्कर के रूप में के.के. सेल्स गुना को 25 हजार रूपयें की राशि, अशोकनगर जिलें मे ंसर्वाधिक कर जमा करने बाले करदातओं में मे. एस आर टे्रक्टरर्स अशोकनगर को प्रथम पुरूस्कार के रूप में एक लाख रूपयें की राशि, द्वित्तीय पुरूस्कार के रूप में मे.अजीज आयरन स्टोर्स , अशोकनगर को 50 हजार की राशि, तृतीय पुरूस्कार के रूप में प्रकाश आयरन इण्डस्ट्रीज अशोकनगर को 25 हजार की राशि प्रदाय कर सम्मानित किया गया जबकि मे.शारदा साल्वेंट लिमिटेड शिवपुरी को जिले में सर्वाधिक कर जमा करने के लिए प्रथम पुरूस्कार के रूप में 01 लाख रू.. की राशि , द्वित्तीय पुरूस्कार के रूप में में. रघुवंशी इंन्टरप्राइजेज शिवपुरी को 50 हजार की राशि और तृतीय पुरूस्कार के रूप में में. आई टी केम इण्डिया करैरा को 25 हजार की राशिप्रदाय की गई।
इसीप्रकार दितया िजले में सर्वािधक कर जमा करने बाले में. डीएससी ि±Éिमटेड दितया को प्रथम पुरूस्कार के रूप में एक लाख, िद्वत्तीय पुरूस्कार के रूप में भारत बनोऔषधी इंटरप्राईजेज को 50 हजार की रा‡„ा और तृतीय पुरूस्कार के रूप में मे. गोपीचंद्र सतीश्ा कुमार दितया को 25 हजार की रा‡„ा प्रदाय की गई। कार्यक्रम का संचालन अरूण अपेिक्षत द्वारा और अंत में सभी के प्रित आभार सहायक आयुक्त वािणज्य श्री बीएस भदौिरया ने व्यक्त िकया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें