बुधवार, 21 अप्रैल 2010

पौने दो लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क खसरे की नकल का वितरण

पौने दो लाख से अधिक किसानों को नि:शुल्क खसरे की नकल का वितरण

ग्वालियर 20 अप्रैल 10। जिले में पौने दो लाख से अधिक किसानों को माह मार्च तक नि:शुल्क खसरा एवं बी-1 की नकल का वितरण किया गया है।

       अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह मार्च तक कुल एक लाख 87 हजार 946 खातेदारों को नि:शुल्क खसरा एवं बी-1 की नकल प्रदान की गई है। तहसील ग्वालियर में 68 हजार 891, डबरा में 61 हजार 963, भितरवार में 57 हजार 92 खातेदारों को नकल वितरित की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी