शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

भोपाल 15 अप्रैल 10। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2010' के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार अकादमिक, कला, संस्कृति, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पाने वाले 4 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्थापित किया गया है। आवेदन करने वाले बच्चे की उम्र 31 दिसम्बर 2010 को 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुरस्कार के लिए कोई भी पात्र बच्चा अपना आवेदन 30 जून 2010 तक अपने जिले के कलेक्टर/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। यह पुरस्कार प्रति वर्ष 14 नवम्बर बाल दिवस पर घोषित किया जाता है।

इस पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में उल्लेखनीय क्षमताओं, योग्यताओं को पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है। इसके तहत प्रत्येक राज्य से एक बच्चे को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें रजत पदक, प्रशंसा पत्र एवं 10,000 रूपये नगद राशि दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बच्चे को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जायेगा, जिसमें स्वर्ण पदक, प्रशंसा पत्र एवं 20,000 रूपये नगद राशि दी जायेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: